लेखक: शुद्ध संदेश

  • जनदर्शन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमजन की समस्याएँ सुनीं, मौके पर दिए त्वरित समाधान

    रायपुर, 13 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को आयोजित जनदर्शन एक बार फिर लोगों की उम्मीदों का केंद्र बना रहा। अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएँ लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हर एक आवेदक की बात ध्यान से सुनी और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

    पहली ही मुलाकात में रायपुर की 11 वर्षीय पूनम सभी का ध्यान खींच ले गई। सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही पूनम को मुख्यमंत्री ने विशेष विद्यालय में दाखिला और छात्रवृत्ति देने की घोषणा की।

    जनदर्शन के दौरान भिलाई के कलाकार अंकुश देवांगन अपनी अनोखी संगमरमर कला लेकर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुनिया की सबसे छोटी संगमरमर प्रतिमा भेंट की। फ्रेम में लगा माइक्रोस्कोपिक लेंस इस कलाकृति को और खास बनाता है। मुख्यमंत्री ने उनकी कला की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कलाकारों में अद्भुत प्रतिभा है।

    रायपुर के दिव्यांग युवक मनीष खुंटे भी अपनी बैटरी चालित स्कूटी से मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। कुछ दिन पहले ही उन्हें इसी जनदर्शन में स्कूटी स्वीकृत की गई थी। मनीष ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और उनके साथ सेल्फी भी ली। मनीष की मुस्कान ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

    खेल क्षेत्र से आए युवाओं ने भी मुख्यमंत्री से सहायता की मांग रखी। वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन के खिलाड़ियों ने स्वेच्छानुदान का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। खिलाड़ियों ने बताया कि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

    इसी दौरान अभनपुर के दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू साहू ने व्हीलचेयर और खेल सामग्री खरीदने के लिए सहायता मांगी। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही 90 हजार रुपए की आर्थिक मदद स्वीकृत की। पिंटू ने कहा कि यह सहयोग उनके खेल करियर के लिए नई शुरुआत है।

    जनदर्शन में कई महिलाएँ, बुजुर्ग और किसान भी पहुंचे। आवास, स्वास्थ्य उपचार, सामाजिक सुरक्षा, छात्रवृत्ति और रोजगार से जुड़े आवेदन आए। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी आवेदक निराश न लौटे।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जनदर्शन प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “हम कोशिश करते हैं कि अधिक से अधिक लोगों की समस्याएँ सुनकर मौके पर ही उसका समाधान किया जाए।”

    जनदर्शन के समापन तक बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के त्वरित और व्यवहारिक समाधान से संतुष्ट दिखाई दिए। लोगों ने कहा कि यह व्यवस्था उन्हें सरकार से सीधे जुड़ने का विश्वास दिलाती है—जहाँ उनकी बात न सिर्फ सुनी जाती है, बल्कि उसी समय समाधान की दिशा में ठोस कदम भी उठाए जाते हैं। इससे आमजन में भरोसा, पारदर्शिता और सहभागिता की भावना और मजबूत हुई है।

    13467/ 69 Advertisement Carousel

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को*

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को*

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 3 दिसंबर को होगी महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठकरायपुर, 29 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। आगामी बैठक में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों और विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।सूत्रों के अनुसार, बैठक में बजट तैयारियों, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार तथा प्रशासनिक सुधारों पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है। इसके अलावा, कैबिनेट कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लेकर उन्हें अंतिम स्वीकृति भी दे सकती है।

    राज्यभर में इस बैठक को लेकर अपेक्षाएँ बनी हुई हैं, क्योंकि इससे आने वाले महीनों की शासन व्यवस्था और योजनाओं की दिशा तय होने की उम्मीद की जा रही है।

    R.O.No 13467/68 Advertisement Carousel

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में रोशन हो रहे गाँव, सराईटोली को मिला नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात*

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में रोशन हो रहे गाँव, सराईटोली को मिला नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात*

    जशपुरनगर 20 नवम्बर 2025/ जशपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में लो वोल्टेज की गंभीर समस्या से जूझ रहे निवासियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल के बाद बड़ी राहत मिल रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्युत विभाग ने जिले में युद्धस्तर पर काम करते हुए बिजली की समस्या वाले जगहों में नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए हैं। इसी क्रम में फरसाबहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत दलटोली के आश्रित गाँव सराईटोली में भी बहुप्रतीक्षित नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, जिससे अब गाँव में पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। साथ ही ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी। नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विद्युत विभाग ने एजेंसी को राशि जारी कर दी है। साथ ही ट्रांसफार्मर लगाने के कार्य को तेज गति से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में विद्युत वितरण व्यवस्था को सुधारने पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे करने और जहाँ भी आवश्यकता हो, तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। इसी तारतम्य में तेजी से विद्युतीकरण का काम हो रहा है। उल्लेखनीय है कि सराईटोली में लंबे समय से बिजली की समस्या थी, जहाँ लो वोल्टेज के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। गांव के सरपंच श्री आशा राम सिदार ने इस समस्या को लेकर बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया था। सरपंच की मांग को तत्परता से लेते हुए कैंप कार्यालय के अधिकारियों ने गांव में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए उच्च कार्यालय में समन्वय किया। इसके फलस्वरूप शासन से नए ट्रांसफार्मर की स्वीकृति हुई। साथ ही गांव में ट्रांसफार्मर लगाने का भी कार्य आदेश जारी हो चुका है। विद्युत विभाग के एक्जीक्यूटिव अभियंता ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय के मार्गदर्शन में यह कार्य तेजी से किया जा रहा है। सराईटोली में नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। आम जनता ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिनके प्रयासों से गाँव का अँधेरा छटा और जीवन स्तर में सुधार आया है।

    R.O.No 13467/68 Advertisement Carousel

  • राज्य में नए प्रोजेक्ट्स पर मंथन, BEML के CMD शांतनु रॉय ने CM विष्णुदेव साय से मुलाकात कर खनन और निर्माण क्षेत्र में उन्नत, ऊर्जा-कुशल उपकरणों की भूमिका पर चर्चा की। बैठक में स्वदेशी इलेक्ट्रिक रोप शॉवल BRS-21 का प्रदर्शन भी किया गया।*

    राज्य में नए प्रोजेक्ट्स पर मंथन, BEML के CMD शांतनु रॉय ने CM विष्णुदेव साय से मुलाकात कर खनन और निर्माण क्षेत्र में उन्नत, ऊर्जा-कुशल उपकरणों की भूमिका पर चर्चा की। बैठक में स्वदेशी इलेक्ट्रिक रोप शॉवल BRS-21 का प्रदर्शन भी किया गया।*

    BEML के शीर्ष अधिकारी शांतनु रॉय की CM विष्णुदेव साय से मुलाकात, राज्य में नए प्रोजेक्ट्स पर मंथन**BEML के CMD शांतनु रॉय ने CM विष्णुदेव साय से मुलाकात कर खनन और निर्माण क्षेत्र में उन्नत, ऊर्जा-कुशल उपकरणों की भूमिका पर चर्चा की। बैठक में स्वदेशी इलेक्ट्रिक रोप शॉवल BRS-21 का प्रदर्शन भी किया गया।*रायपुर. BEML के CMD शांतनु रॉय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, बैठक में उन्नत, ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण के अनुकूल उपकरणों के माध्यम से राज्य के खनन और निर्माण परिदृश्य को मजबूत बनाने में BEML की बढ़ती भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई।*देश का पहला स्वदेशी इलेक्ट्रिक रोप शॉवल—BRS-21 का प्रदर्शन*बातचीत के दौरान शांतनु रॉय ने BEML के ऐतिहासिक नवाचार BRS-21 का प्रदर्शन भी किया। यह भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित इलेक्ट्रिक रोप शॉवल है, जिसे हरित खनन को गति देने और भारी-उपकरण प्रौद्योगिकी में देश की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह इनोवेशन भारत को खनन तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।*सतत औद्योगिक विकास के लिए साझेदारी पर जोर*बैठक में BEML ने राज्य के साथ मिलकर सतत औद्योगिक प्रगति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कंपनी विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग, नवाचार और भविष्य के लिए तैयार समाधान विकसित करने पर जोर दे रही है।BEML का कहना है कि वह भारत के औद्योगिक विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अगले चरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।BEML के शीर्ष अधिकारी शांतनु रॉय की CM विष्णुदेव साय से मुलाकात, राज्य में नए प्रोजेक्ट्स पर मंथन**BEML के CMD शांतनु रॉय ने CM विष्णुदेव साय से मुलाकात कर खनन और निर्माण क्षेत्र में उन्नत, ऊर्जा-कुशल उपकरणों की भूमिका पर चर्चा की। बैठक में स्वदेशी इलेक्ट्रिक रोप शॉवल BRS-21 का प्रदर्शन भी किया गया।*रायपुर. BEML के CMD शांतनु रॉय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, बैठक में उन्नत, ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण के अनुकूल उपकरणों के माध्यम से राज्य के खनन और निर्माण परिदृश्य को मजबूत बनाने में BEML की बढ़ती भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई।*देश का पहला स्वदेशी इलेक्ट्रिक रोप शॉवल—BRS-21 का प्रदर्शन*बातचीत के दौरान शांतनु रॉय ने BEML के ऐतिहासिक नवाचार BRS-21 का प्रदर्शन भी किया। यह भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित इलेक्ट्रिक रोप शॉवल है, जिसे हरित खनन को गति देने और भारी-उपकरण प्रौद्योगिकी में देश की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह इनोवेशन भारत को खनन तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।*सतत औद्योगिक विकास के लिए साझेदारी पर जोर*बैठक में BEML ने राज्य के साथ मिलकर सतत औद्योगिक प्रगति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कंपनी विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग, नवाचार और भविष्य के लिए तैयार समाधान विकसित करने पर जोर दे रही है।BEML का कहना है कि वह भारत के औद्योगिक विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अगले चरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    R.O.No 13467/68 Advertisement Carousel
  • *big breking:– जिले में अवैध धान खरीदी बिक्री करने वालों की खैर नहीं, कलेक्टर रोहित व्यास ने समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, जिले के 21 चेकपोस्ट पर रखी जा रही है कड़ी नजर..……

    *big breking:– जिले में अवैध धान खरीदी बिक्री करने वालों की खैर नहीं, कलेक्टर रोहित व्यास ने समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, जिले के 21 चेकपोस्ट पर रखी जा रही है कड़ी नजर..……

    जशपुरनगर । कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में अनुविभाग एवं तहसीलवार लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए विशेष अभियान चलाकर प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने जिले में 15 नवंबर से शुरू होने वाले धान खरीदी के मद्देनजर राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी सक्रिय एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। जिले में कही भी अवैध धान की खरीदी या बिक्री नहीं होनी चाहिए। वाहनों के परिवहन पर लगातार नजर बनाए रखे। साथ ही एसडीएम, तहसीलदार अपने अधीनस्थ अमलों के साथ लगातार गश्त करे तथा चेकपोस्ट का भी निरीक्षण करे। कही भी अवैध धान के खरीदी, बिक्री एवं भंडारण की सूचना मिलने पर प्रकरण तैयार कर कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही अवैध धान एवं संबंधित वाहन को जप्त करने की भी कार्यवाही करे। उन्होंने जिले में बनाए गए 21 चेकपोस्ट पर अंतर्जिला वाहनों की बेहतर निगरानी के लिए सीसीटीवी भी लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, जिले के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी शामिल हुए।

          राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए नामांतरण, डायवर्सन, भू-अर्जन, त्रुटि सुधार, सीमांकन, स्वामित्व योजना, आर.बी.सी. 6-4 के प्रकरणों सहित सभी लंबित मामलों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करें। उन्होंने स्वामित्व योजना, मसाहती गांव सर्वेक्षण, डिजिटल हस्ताक्षर से अभिलेख सत्यापन, किसान किताब में आधार प्रविष्टि, भू-नक्शा अद्यतन, भू-बंटन रिकार्ड दुरुस्ती और त्रुटि सुधार की प्रगति की भी समीक्षा की। साथ ही समय सीमा में सभी  n   को निराकृत करने को कहा। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के मैदानी अमलों आरआई एवं पटवारियों को लंबित प्रकरणों के निराकरण सुनिश्चित करने सक्रियतापूर्वक कार्य के लिए तत्पर किया जाए।

    कलेक्टर ने बैठक में एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को भी अभियान चलाकर शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान कहा कि जनहित के मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और पारदर्शिता के साथ प्रकरणों का निराकरण किया जाए।

    R.O.No 13467/68 Advertisement Carousel

  • *मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बन रही लोगों के लिए संजीवनी, गणेशराम का किडनी प्रत्यारोपण हुआ सफल, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिल कर परिजनों ने जताया आभार……*

    *मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बन रही लोगों के लिए संजीवनी, गणेशराम का किडनी प्रत्यारोपण हुआ सफल, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिल कर परिजनों ने जताया आभार……*

    रायपुर।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अब उन परिवारों के लिए संजीवनी बन चुकी है, जिनके लिए गंभीर बीमारियों का खर्च उठाना संभव नहीं होता। इस योजना ने एक बार फिर जशपुर जिले के बगीचा निवासी 48 वर्षीय किसान गणेशराम यादव को नई ज़िंदगी दी है।

    गणेशराम की दोनों किडनियाँ खराब हो चुकी थीं। कई महीनों से डायलिसिस पर चल रहे गणेशराम की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टरों ने उन्हें किडनी प्रत्यारोपण की सलाह तो दी, लेकिन उपचार का खर्च सुनकर परिवार की उम्मीदें टूटने लगीं। एक किसान परिवार के लिए इतना बड़ा खर्च उठाना असंभव था – परिवार असहाय खड़ा था, और हर दिन जीवन की आस धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही थी।

    इसी कठिन समय में उन्हें कुनकुरी सदन के माध्यम से मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली। परिवार ने तत्परता से पहल की, आवश्यक दस्तावेज़ तैयार किए गए, और बिना किसी जटिल प्रक्रिया के योजना के अंतर्गत उनका पूरा उपचार निःशुल्क स्वीकृत हो गया।

    गणेशराम को रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में भर्ती कराया गया। उनके उपचार के लिए उनकी 64 वर्षीय माता सरस्वती यादव ने अपने बेटे के लिए निःसंकोच किडनी दान कर दी — इस प्रकार एक माँ ने अपने बेटे को दूसरी बार जीवनदान दिया।
    किडनी प्रत्यारोपण सफल रहा, और गणेशराम अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। घर लौटने के बाद उनका परिवार पुनः खुशियों से भर उठा है।

    स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के पश्चात् गणेशराम अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित निवास में मिले। उनकी आँखों में कृतज्ञता और भावनाओं की नमी थी। मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए गणेशराम ने कहा कि“अगर यह योजना नहीं होती, तो शायद मैं आज ज़िंदा नहीं होता। सरकार ने हमारी जीवन की टूटी हुई आस को फिर से लौटा दिया।”

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गणेशराम और उनके परिवार से आत्मीय मुलाकात करते हुए उनके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि, “प्रदेश का प्रत्येक नागरिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पाने का अधिकारी है। हमारी सरकार का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे — यही सच्चे अर्थों में जनसेवा है।”

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मानवीयता और करुणा को नया आयाम दे रही है।

    R.O.No 13467/68 Advertisement Carousel
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वयं बाइक चलाकर युवाओं को दिया सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश, रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रायपुर में होगा एमआरएफ नेशनल सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप 2025 का भव्य आयोजन*

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वयं बाइक चलाकर युवाओं को दिया सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश, रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रायपुर में होगा एमआरएफ नेशनल सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप 2025 का भव्य आयोजन*

    रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रायपुर में होगा एमआरएफ नेशनल सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप 2025 का भव्य आयोजनरायपुर, 3 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राजधानी रायपुर का बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम आगामी 8 और 9 नवम्बर को रफ्तार, रोमांच और युवाओं के उत्साह का मंच बनेगा। रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में आयोजित यह विशेष कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की नई ऊर्जा, नवाचार भावना और युवा सामर्थ्य का प्रतीक होगा।छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमआरएफ नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैम्पियनशिप 2025 का यह भव्य आयोजन न केवल रोमांचक मोटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट पहनने और सड़क पर रेसिंग से बचने जैसे सामाजिक संदेश देने का भी माध्यम बनेगा।कार्यक्रम से पूर्व आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वयं बाइक चलाकर युवाओं को “सेफ ड्राइविंग” का संदेश दिया। उन्होंने आगामी 8-9 नवंबर को आयोजित नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, “युवाओं में अपार ऊर्जा है, और उस ऊर्जा को सही दिशा देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।” मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं को सेफ ड्राइविंग का संदेश देते हुए कहा कि जीवन अनमोल है इसीलिए दुपहिया चलाते समय हमेशा हेलमेट पहने और ट्रैफिक नियमों का पालन करें ।सड़क पर रेसिंग बिल्कुल ना करें।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रजत जयंती वर्ष छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों का उत्सव मनाने के साथ ही नई पीढ़ी में अनुशासन, जिम्मेदारी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ का युवा केवल गति से नहीं, बल्कि संयम और संकल्प से पहचाना जाए।छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री उज्जवल दीपक ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास है। उन्होंने कहा,”हम चाहते हैं कि रफ्तार जुनून बने, जोखिम नहीं — यही इस चैम्पियनशिप की असली सोच है।”इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि रेसिंग सड़क पर नहीं, बल्कि विशेष रूप से निर्मित सुरक्षित रेसिंग ट्रैक पर होगी, जहाँ सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि इस दो दिवसीय सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप में देश के शीर्ष राइडर्स हिस्सा लेंगे। एमआरएफ के सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ को देश के मोटर स्पोर्ट्स मानचित्र पर एक नई और सम्मानजनक पहचान दिलाने जा रही है।

    R.O.No 13467/ 68 Advertisement Carousel

  • हिमालय में गूँजी जशपुर की गूंज: आदिवासी युवाओं ने जगतसुख पीक पर खोला नया मार्ग, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल के सम्मान में दिया गया विष्णु देव रूट नाम*

    हिमालय में गूँजी जशपुर की गूंज: आदिवासी युवाओं ने जगतसुख पीक पर खोला नया मार्ग, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल के सम्मान में दिया गया विष्णु देव रूट नाम*

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल के सम्मान में दिया गया विष्णु देव रूट नामरायपुर 30 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले के आदिवासी युवाओं के एक दल ने भारतीय पर्वतारोहण के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। इस दल ने हिमाचल प्रदेश की दूहंगन घाटी (मनाली) में स्थित 5,340 मीटर ऊँची जगतसुख पीक पर एक नया आल्पाइन रूट खोला, जिसे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल के सम्मान में “विष्णु देव रूट” नाम दिया गया है। टीम ने यह चढ़ाई बेस कैंप से केवल 12 घंटे में पूरी की — वह भी आल्पाइन शैली में, जो तकनीकी रूप से अत्यंत कठिन मानी जाती है।यह ऐतिहासिक अभियान सितंबर 2025 में आयोजित हुआ, जिसका आयोजन जशपुर प्रशासन ने पहाड़ी बकरा एडवेंचर के सहयोग से किया। इस अभियान को हीरा ग्रुप सहित अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों का सहयोग प्राप्त हुआ।यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि इस दल के पाँचों पर्वतारोही पहली बार हिमालय की ऊँचाइयों तक पहुँचे थे। सभी ने “देशदेखा क्लाइम्बिंग एरिया” में प्रशिक्षण प्राप्त किया, जो जशपुर प्रशासन द्वारा विकसित भारत का पहला प्राकृतिक एडवेंचर खेलों के लिए समर्पित प्रशिक्षण क्षेत्र है। विश्वस्तरीय मानकों को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को जोड़ा, जिनमें बिलासपुर के पर्वतारोही एवं मार्गदर्शक स्वप्निल राचेलवार, न्यूयॉर्क (USA) के रॉक क्लाइम्बिंग कोच डेव गेट्स, और रनर्स XP के निदेशक सागर दुबे शामिल रहे। इन तीनों ने मिलकर तकनीकी, शारीरिक और मानसिक दृष्टि से युवाओं को तैयार करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाया। दो महीनों की कठोर तैयारी और बारह दिनों के अभ्यास पर्वतारोहण के बाद टीम ने यह चुनौतीपूर्ण चढ़ाई पूरी की।अभियान प्रमुख स्वप्निल राचेलवार ने बताया कि जगतसुख पीक का यह मार्ग नए पर्वतारोहियों के लिए अत्यंत कठिन और तकनीकी था। मौसम चुनौतीपूर्ण था, दृश्यता सीमित थी और ग्लेशियरों में छिपी दरारें बार-बार बाधा बन रही थीं। इसके बावजूद टीम ने बिना फिक्स रोप या सपोर्ट स्टाफ के यह चढ़ाई पूरी की — यही असली आल्पाइन शैली है। यह अभियान व्यावसायिक पर्वतारोहण से अलग था, जहाँ पहले से तय मार्ग और सहायक दल पर निर्भरता होती है; इस दल ने पूरी तरह आत्मनिर्भर रहते हुए नई मिसाल कायम की।अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली। स्पेन के प्रसिद्ध पर्वतारोही टोती वेल्स, जो इस अभियान की तकनीकी कोर टीम का हिस्सा थे और स्पेन के पूर्व वर्ल्ड कप कोच रह चुके हैं, ने कहा कि “इन युवाओं ने, जिन्होंने जीवन में कभी बर्फ नहीं देखी थी, हिमालय में नया मार्ग खोला है। यह साबित करता है कि सही प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर ये पर्वतारोही विश्वस्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।”“विष्णु देव रूट” के अलावा दल ने दूहंगन घाटी में सात नई क्लाइम्बिंग रूट्स भी खोले। इनमें सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि रही एक अनक्लाइम्ब्ड (पहले कभी न चढ़ी गई) 5,350 मीटर ऊँची चोटी की सफल चढ़ाई, जिसे टीम ने ‘छुपा रुस्तम पीक’ नाम दिया। इस पर चढ़ाई के मार्ग को ‘कुर्कुमा (Curcuma)’ नाम दिया गया — जो हल्दी का वैज्ञानिक नाम है और भारतीय परंपरा में सहनशक्ति और उपचार का प्रतीक माना जाता है।यह अभियान इस बात का प्रमाण है कि यदि सही दिशा, अवसर और संसाधन मिलें तो भारत के सुदूर ग्रामीण और आदिवासी इलाकों से भी विश्वस्तरीय पर्वतारोही तैयार हो सकते हैं। बिना किसी हिमालयी अनुभव के इन युवाओं ने आल्पाइन शैली में जो उपलब्धि हासिल की है, उसने भारतीय साहसिक खेलों को नई दिशा दी है। इस पहल ने तीन बातों को सिद्ध किया — आदिवासी युवाओं में प्राकृतिक शक्ति, सहनशीलता और पर्यावरण से जुड़ी सहज समझ उन्हें एडवेंचर खेलों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त बनाती है; “देशदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर” जैसे स्थानीय प्रशिक्षण केंद्र पेशेवर पर्वतारोही तैयार करने की क्षमता रखते हैं; और हिमालय की अनदेखी चोटियाँ भारत में सतत एडवेंचर पर्यटन की नई संभावनाएँ खोल सकती हैं।अभियान का नेतृत्व स्वप्निल राचेलवार ने किया, उनके साथ राहुल ओगरा और हर्ष ठाकुर सह-नेता रहे। जशपुर के पर्वतारोही दल में रवि सिंह, तेजल भगत, रुसनाथ भगत, सचिन कुजुर और प्रतीक नायक शामिल थे। अभियान को प्रशासनिक सहयोग डॉ. रवि मित्तल (IAS), रोहित व्यास (IAS), शशि कुमार (IFS) और अभिषेक कुमार (IAS) से मिला। तकनीकी सहायता डेव गेट्स, अर्नेस्ट वेंटुरिनी, मार्टा पेड्रो (स्पेन), केल्सी (USA) और ओयविंड वाई. बो (नॉर्वे) ने दी। पूरे अभियान का डॉक्यूमेंटेशन और फोटोग्राफी ईशान गुप्ता की कॉफी मीडिया टीम ने किया।प्रमुख सहयोगी और प्रायोजक संस्थानों में पेट्ज़ल, एलाइड सेफ्टी इक्विपमेंट, रेड पांडा आउटडोर्स, रेक्की आउटडोर्स, अडवेनम एडवेंचर्स, जय जंगल प्राइवेट लिमिटेड, आदि कैलाश होलिस्टिक सेंटर, गोल्डन बोल्डर, क्रैग डेवलपमेंट इनिशिएटिव और मिस्टिक हिमालयन ट्रेल शामिल रहे।यह अभियान केवल एक पर्वतारोहण उपलब्धि नहीं, बल्कि उस सोच का प्रतीक है कि भारत के गाँवों और आदिवासी क्षेत्रों से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सफलता प्राप्त की जा सकती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि “भारत का भविष्य गाँवों से निकलकर दुनिया की ऊँचाइयों तक पहुँच सकता है।”इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ अब जशपुर को एक सतत एडवेंचर एवं इको-टूरिज़्म केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

    R.O.No 13467/67 Advertisement Carousel
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण

    रायपुर, 29 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आगामी 1 नवम्बर को आयोजित होने वाले नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में आमंत्रित करते हुए औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष और गर्व का अवसर है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर प्रदेश की जनता को नवीन विधानसभा भवन समर्पित किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों से इस भव्य एवं सुसज्जित विधानसभा भवन का लोकार्पण प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण होगा। उन्होंने कह कि यह भवन छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपराओं, विकास यात्रा और जनभावनाओं का प्रतीक बनेगा, जिसके हम सभी साक्षी बनेंगे।

    R.O No. 13467/67 Advertisement Carousel
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी में छठ घाट पहुंचकर अर्घ्य दिया, बोले – पिछले 20 वर्षों से निभा रहा हूं यह परंपरा

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी में छठ घाट पहुंचकर अर्घ्य दिया, बोले – पिछले 20 वर्षों से निभा रहा हूं यह परंपरा

    कुनकुरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कुनकुरी के छठ घाट पहुंचे और श्रद्धा व आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से लगातार कुनकुरी में छठ पूजा में शामिल होते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। छठ मईया से प्रार्थना है कि प्रदेश में खुशहाली, समृद्धि और शांति बनी रहे।छठ घाट पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक गीतों के साथ पूजा संपन्न की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर कुनकुरी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने छठ घाट के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन भी दिया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “छठ पूजा हमारी संस्कृति और लोक आस्था का अद्भुत उदाहरण है। मैं हर वर्ष यहाँ आकर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करता हूँ। यह परंपरा मैं आगे भी जारी रखूँगा।”इस अवसर पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरा माहौल श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से भरा रहा।

    R.O.No-13467/ 67 Advertisement Carousel