नई दिल्ली।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दिल्ली स्थित 17, छत्तीसगढ़ सदन में राज्य के सांसदों से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर आयोजित रात्रि भोज के दौरान राज्य और देश के समसामयिक विषयों पर गहन और सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों को छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से राज्य की आवश्यकताओं और हितों को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी रूप से रखा जा सकता है।

बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे व्यापक और सकारात्मक परिवर्तनों पर भी विचार-विमर्श हुआ। सांसदों ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जमीनी प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और अपने अनुभव साझा किए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश को प्रोत्साहित करने वाले कदमों, युवाओं के लिए उभरते अवसरों, किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे व्यापक विकास कार्यों की जानकारी भी विस्तार से दी।

इस सौहार्दपूर्ण संवाद के माध्यम से राज्य और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You missed