केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हुई महत्वपूर्ण बैठकनई दिल्ली, 31 जुलाई 2025 — छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को एक नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में भेंट की। इस मुलाकात के दौरान राज्य के लिए 600 करोड़ रुपये की लागत वाली महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंज़ूरी मिली।यह राशि केंद्रीय सड़क निधि (CRF) के तहत स्वीकृत की गई है, जिससे प्रदेश में कई नई सड़कें बनेंगी और पुरानी सड़कों का उन्नयन भी किया जाएगा। बैठक में स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) के अंतर्गत आने वाले दो लेन मार्गों को चार लेन में अपग्रेड करने की योजना को भी स्वीकृति दी गई है। रायपुर को मिलेगा जाम से निजात, चार बड़े पुलों का भूमि पूजन जल्दराजधानी रायपुर की ट्रैफिक समस्याओं को देखते हुए चार बड़े ब्रिजों के निर्माण का निर्णय लिया गया है, जिनका भूमि पूजन शीघ्र ही होगा। इसके साथ ही रायपुर से जुड़े अन्य जिलों की सड़कें भी दो लेन से चार लेन में परिवर्तित की जाएंगी, जिससे आवागमन अधिक सुरक्षित और तेज़ हो सकेगा।गति शक्ति पोर्टल से जुड़ेंगी राज्य की सभी परियोजनाएंबैठक में यह भी तय किया गया कि राज्य की सभी सड़क योजनाएं अब केंद्र सरकार के ‘गति शक्ति पोर्टल’ के माध्यम से भेजी जाएंगी, जिससे उन्हें शीघ्र अनुमोदन मिल सके। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने रायपुर (आरंग) से बिलासपुर (दर्री) तक करीब 95 किलोमीटर लंबी छह लेन सड़क की DPR जल्द भेजने को कहा। यह मार्ग औद्योगिक, कृषि एवं शैक्षिक क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगा। इसके अलावा नागपुर से रायपुर के बीच प्रस्तावित 300 किलोमीटर लंबी समृद्धि एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए भी शीघ्र DPR तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।अन्य स्वीकृत योजनाएं:बैठक में तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को कुल 115.95 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई:एनएच-130ए : उन्नयन कार्यएनएच-43 : रेजिंग कार्यएनएच-30 : मजबूतीकरण कार्यइन योजनाओं में शामिल हैं:बिलासपुर शहर के भीतर 15 किमी की सड़क, जिससे शहरी ट्रैफिक को सुगम बनाया जाएगा।कटनी-गुमला मार्ग के एक हिस्से में 11 किमी लंबी नई सड़क, जो ग्रामीण इलाकों को बेहतर संपर्क देगी।केशकाल क्षेत्र के 4 किमी हिस्से की सड़क का सुदृढ़ीकरण, जो पहाड़ी क्षेत्रों में यातायात को राहत देगा।7000 करोड़ से अधिक की योजनाओं पर जल्द निर्णयबैठक के दौरान श्री गडकरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में लंबित 7000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को शीघ्र वित्तीय स्वीकृति दी जाए।मुख्यमंत्री का वक्तव्य: सड़कें विकास की रीढ़मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा, “सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि राज्य के समग्र विकास, रोज़गार और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में मील का पत्थर हैं।” उन्होंने बताया कि ‘अंजोर विज़न 2047’ के तहतसरकार का लक्ष्य है कि हर गांव तक आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित परिवहन सुविधा पहुंचे।इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह और लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे। पोस्ट नेविगेशन 🏛️ मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल : मनोरा कॉलेज भवन निर्माण हेतु ₹4.61 करोड़ की स्वीकृति आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों और अधोसंरचना विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की।