प्रशिक्षण-सह-अध्ययन भ्रमण का समापन, जिला पंचायत विकास योजना पर हुआ गहन अध्ययनदेवभूमि द्वारिका।छत्तीसगढ़ से आए प्रतिनिधियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण-सह-अध्ययन भ्रमण का समापन देवभूमि द्वारिका स्थित जिला पंचायत में हुआ। भ्रमण के अंतिम दिन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी माननीय ए. बी. पोनदोर (आईएएस) के साथ पंचायत विकास सूचकांक पर आधारित 09 थीम आधारित जिला पंचायत विकास योजना (DPDP) के निर्माण की प्रक्रिया पर विशेष चर्चा की गई।इस दौरान विकास योजना के निर्माण में लाइन विभागों की भूमिका, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता, तथा सामान्य सभा में अनुमोदन की कार्यवाही का विस्तृत अध्ययन किया गया। साथ ही सामान्य सभा में लाइन विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति और विभागीय योजनाओं की प्रस्तुति की प्रक्रिया को भी प्रत्यक्ष रूप से समझा गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर गुजरात सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ से आए प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण भ्रमण को उपयोगी, ज्ञानवर्धक और व्यवहारिक अनुभव से भरपूर बताया।पांच दिवसीय यह प्रशिक्षण-सह-अध्ययन भ्रमण आपसी सीख, सहयोग और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में संपन्न हुआ। पोस्ट नेविगेशन रायपुर : राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं महापुरूषों का अद्वितीय योगदान: मुख्यमंत्री श्री साय महिला शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस के विरोध को लेकर विजय आदित्य सिंह जूदेव का तीखा बयान