रोशनी और खुशियों के त्योहार दीपावली के शुभ अवसर पर संकेत साय पैंकरा अपने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच खुशियाँ बाँटी। उन्होंने बच्चों को पटाखे, मिठाई और उपहार देकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

दीपों की जगमगाहट के बीच बच्चों के बीच पहुँचे, तो माहौल मानो भावनाओं से भर उठा। बच्चों की आँखों में चमक और मुस्कुराहट इस बात की गवाही दे रही थी कि खुशियाँ बाँटने से ही त्योहार का असलीअर्थ पूरा होता है।

इस अवसर पर संकेत साय पैंकरा ने कहा कि “दीपावली सिर्फ दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि यह प्रेम, सद्भावना और साझा खुशियों का त्योहार है। खुशियाँ हर घर तक, हर दिल तक पहुँचनी चाहिए — यही इस पर्व का सच्चा संदेश है।

“उन्होंने आगे कहा कि समाज के हर वर्ग को इस बात की कोशिश करनी चाहिए कि कोई भी बच्चा त्योहार की खुशी से वंचित न रहे।

“जब हर चेहरे पर मुस्कान होगी, तभी असली दीपावली होगी,” उन्होंने भावुक होकर कहा।

इस पहल से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया। लोगों ने उनकी इस मानवीय सोच और सेवा भावना की सराहना की। दीपावली के इस अवसर पर उनकी इस पहल ने एक सुंदर संदेश दिया — कि खुशियाँ तब ही बढ़ती हैं जब उन्हें बाँटा जाए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You missed