कुनकुरी – स्थानीय विसर्जन तालाब में मूर्ति स्थापना को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है। मामला तब गरमाया जब ठेकेदार को मूर्ति लगाने से मना किया गया, लेकिन बाद में उसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घोषणा कर दी कि वह स्वयं मूर्ति लगवाएगा।इस पर भाजपा ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस नगर अध्यक्ष जानबूझकर ऐसे मुद्दे पैदा करते हैं

, ताकि गाँव में भ्रम की स्थिति बने और लोगों का ध्यान वास्तविक विकास कार्यों से हटाया जा सके। उनका आरोप है कि वे गाँव के सबसे बड़े अवरोधक बन चुके हैं और योजनाओं के क्रियान्वयन में अड़चन डालते हैं।

भाजपा का दावा है कि यह विवाद धार्मिक भावना के नाम पर लोगों को भड़काने और राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि तालाब का उपयोग परंपरागत विसर्जन के लिए होता आया है, और मूर्ति स्थापना के मुद्दे पर गाँव के लोग पहले ही सहमति से नियम तय कर चुके थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You missed