मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंटनई दिल्ली, 06 अक्टूबर 2025।छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्षगांठ को ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाने की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य की प्रगति, सांस्कृतिक धरोहर और राज्योत्सव की विशेषताओं से अवगत कराया तथा आगामी 5 नवम्बर को नवा रायपुर में आयोजित होने वाले राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने हेतु औपचारिक आमंत्रण भी प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से की सौजन्य भेंट* *छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे माननीय उपराष्ट्रपति* नई दिल्ली, 06 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर 5 नवम्बर को नया रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी ने स्नेहपूर्वक छत्तीसगढ़ आगमन की सहमति प्रदान की। समारोह में उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन के अलावा देश के अन्य केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री तथा नीति-निर्माण से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मिलित हो सकते हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की यह मुलाकात और उपराष्ट्रपति द्वारा दिया गया आश्वासन इस बात का संकेत है कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 न केवल प्रदेश के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक गौरवपूर्ण अवसर होगा। यह आयोजन राज्य की उपलब्धियों, सांस्कृतिक धरोहर और विकास के नए आयामों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम सिद्ध होगा। पोस्ट नेविगेशन छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव विकास शील के पदभार संभालते ही एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल – बागबहार को मिला आधुनिक मिनी स्टेडियम और इंडोर हॉल का तोहफा, 4 करोड़ 67 लाख की स्वीकृति,