जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास की रफ्तार निरंतर गति पकड़ रही है। शासन की प्राथमिकताओं में अब खेल सुविधाओं का विस्तार और सुदृढ़ीकरण भी प्रमुख स्थान पर है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने बागबहार क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए बड़ी सौगात दी है — 4 करोड़ 67 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस निधि से आधुनिक मिनी स्टेडियम और इंडोर हॉल का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए उत्कृष्ट मंच प्राप्त होगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कुछ माह पूर्व बागबहार में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में इस परियोजना की घोषणा की थी। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए अब शासन स्तर पर इसकी औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और उमंग का माहौल है। नवनिर्मित मिनी स्टेडियम और इंडोर हॉल में फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी सहित कई खेलों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “जशपुर की मिट्टी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ अवसर और उचित सुविधाओं की।” उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव और हर ब्लॉक से खिलाड़ी उभरें और प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित करें।मुख्यमंत्री की इस पहल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया है। क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। बागबहार के खेलप्रेमी युवाओं ने कहा कि अब उन्हें अपने ही क्षेत्र में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं का मौका मिलेगा, जिससे बाहर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिला आज न केवल सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी विकास के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है, बल्कि अब खेल और संस्कृति के क्षेत्र में भी एक नया इतिहास रचने की दिशा में अग्रसर है। पोस्ट नेविगेशन उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के लिए 41 हजार करोड़ रूपए से अधिक की दो नई योजनाओं का किया शुभारंभ*